उत्तराखंड

कृषि मंत्री गणेश जोशी का सख्त निर्देश: एक माह में होगी 415 मालियों की भर्ती, बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी क्षतिपूर्ति

देहरादून। उत्तराखंड के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को एक माह के भीतर आउटसोर्स के माध्यम से 415 मालियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। बैठक में मंत्री ने हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और अतिवृष्टि से फसलों को पहुंचे नुकसान का त्वरित एवं सटीक आकलन कर प्रभावित किसानों को बिना किसी देरी के मुआवजा देने पर जोर दिया। इसके साथ ही, प्रदेश में पॉलीहाउस निर्माण, जियो लाइन टैंकों के समयबद्ध कार्य और नवंबर में प्रस्तावित ‘टी फेस्टिवल’ की तैयारियों को गति देने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने पॉलीहाउस निर्माण के कार्यों में तेजी लाने, जियो लाइन टैंकों का निर्माण समय पर पूरा करने तथा आगामी नवंबर माह में प्रस्तावित टी फेस्टिवल की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।

बैठक में अपर सचिव एवं महानिदेशक कृषि एवं उद्यान डा. आनंद श्रीवास्तव, निदेशक उद्यान डा. आर के सिंह, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, निदेशक बागवानी मिशन महेंद्र पाल,अपर निदेशक डा. रतन कुमार, सीईओ औद्यानिक परिषद नरेंद्र यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button