उत्तराखंड

उत्तराखंड में पंचायत प्रतिनिधियों को सीएम धामी का बड़ा तोहफा: मानदेय-भत्ते बढ़ाने और क्षेत्र पंचायत निधि बहाल करने की घोषणा

देहरादून। उत्तराखंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों (BDC मेंबर्स) और ब्लॉक प्रमुखों को लंबे समय से चली आ रही मानदेय व भत्तों में बढ़ोतरी की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बड़ी राहत मिली है। रविवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखंड प्रमुख संगठन सम्मेलन’ के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें मानदेय और भत्तों में वृद्धि की प्रक्रिया शुरू करने के साथ-साथ क्षेत्र पंचायत निधि को पुनः शुरू करना शामिल है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने और जनता व सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका बेहद अहम है। रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखंड प्रमुख संगठन सम्मेलन में धामी ने क्षेत्र पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की योजनाओं को जमीन पर उतारने में ब्लॉक प्रमुखों और पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे गांवों की समस्याओं और जरूरतों को नजदीक से समझते हैं। इसलिए सरकार उनकी मांगों और सुझावों को गंभीरता से ले रही है।

धामी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में उनकी भागीदारी जरूरी है। सरकार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से विकास कार्यों को गति देना चाहती है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख संगठन उत्तराखण्ड राजीव कण्डारी, महासचिव गणेश चन्दोला, ज्योति ग्रोवर, संरक्षक हरीश बिष्ट एवं अन्य ब्लॉक प्रमुखगण उपस्थित थे।

  • स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन: मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए भी प्रयास कर रही है। छठे राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुसार स्थानीय निकायों की राज्य के कर गांवों में रोजगार बढ़ाने पर जोर धामी ने कहा कि विकसित उत्तराखंड का लक्ष्य गांवों को आत्मनिर्भर बनाकर ही हासिल किया जा सकता है। सरकार होमस्टे, ग्रामीण पर्यटन, कृषि, बागवानी, पशुपालन और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने प्रदेश में रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि गांवों में आजीविका के अवसर बढ़ाने में पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका जरूरी है।
  • कार्यों में पारदर्शिता का आह्वान: मुख्यमंत्री ने पंचायतों को मिलने वाली धनराशि का पारदर्शिता से उपयोग करने और विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी और उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा।राजस्व में हिस्सेदारी 10.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। इसके लिए अनुपूरक बजट में 721 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इससे पंचायतों और स्थानीय निकायों को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button