उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 14.97 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में लगभग 14.97 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने खटीमा के साथ अपने रिश्ते को मां-बेटे जैसा अटूट बताते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से न केवल स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल समेत कई पर्वतीय क्षेत्रों के यात्रियों को भी जाम से बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा में शिक्षा, सड़क, परिवहन और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

डिग्री कॉलेज में नए भवनों, आईटीआई और बालिका विद्यालयों के आधुनिकीकरण के साथ विभिन्न मार्गों का चौड़ीकरण कराया गया है। उन्होंने बताया कि शहर की जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, पालिकाध्यक्ष रमेश जोशी, राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button